V24 NEWS CHANNEL ,
(किशनलाल, माउंटआबू )
सिरोही, राजस्थान ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया वृक्षारोपण
माउंट आबू। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम संयोजक उम्मेद सिंह राठौड़ एवं सह संयोजक रमिला राणा के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह राजावत, कार्यक्रम जिला संयोजक हार्दिक देवासी, जिला सह संयोजक भावाराम गरासिया के आतिथ्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने सएनसेट रोड रोड स्थित कमला नेहरू पार्क के समीप वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम जिला संयोजक हार्दिक देवासी ने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समस्त देशवासियों से अह्वान किया है कि सभी एक पेड़ मां के नाम से लगाए। इसी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिले में इस कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है। माउंट आबू मंडल द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए हम सभी ने लक्ष्य लिया है की कार्यक्रम के तहत एक हजार वृक्षारोपण करेंगे, पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक उम्मेद सिंह राठौड़ में सभी का सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
