V24 NEWS CHANNEL ,
पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि स्थानीय विद्यालय की प्राथमिक कक्षाएं 1-5 के नवीन प्रवेश दिनांक 05.07.24 से प्रारंभ हो रहे हैं | प्रवेश की अंतिम तिथि 12.07.24 रहेगी | चयनित छात्रों की सूची का प्रकाशन 15.07.24 को होगा तथा शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 22.07.24 से होगा | प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म विद्यालय से प्राप्त किये जा सकेंगे | प्रवेश हेतु प्रथम कक्षा में आयु 31 जुलाई 24 को आधार मानकर 6 वर्ष पूर्ण तथा तदनुसार आगे की कक्षाओं में भी रहेगी | प्रत्येक कक्षा में 40 सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा तथा अधिक आवेदन पर लॉट्री द्वारा चयन किया जायेगा |

