V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लाक पिण्डवाडा विद्यालय के 06 परीक्षार्थियों का चयन नेशनल मिंस कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा(NMMS) ~2024 में अच्छे अंकों के साथ चयन हुआ। प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि छात्रा एंजल कंवर, गरिमा कुमारी, गौरव रावल, घाँची जयेश, केतन कुमार प्रजापत एवं खुशाल ने नियमित अभ्यास, अथक परिश्रम द्वारा परीक्षा पास की। छात्रों ने अपने चयन का श्रेय प्रभारी शिक्षक मनोहर सिंह की नियमित कक्षाओं द्वारा तैयारी व अपने गुरुजन तथा माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। कक्षा- 8 के साथ आयोजित इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को प्रतिवर्ष 12000/ रूपए वार्षिक छात्रवृत्ति कक्षा- 12 तक मिलती है। संस्थाप्रधान श्याम सुंदर व्यास ने खुशी जताते हुए छात्रों तथा प्रभारी शिक्षक को बधाई दी। उप प्रधानाचार्य जितेन्द्र रावल व राम सिंह सैनी ने छात्रों को इसी प्रकार परिश्रम कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर व्याख्याता राकेश कुमार सोलंकी, शिवांश दीक्षित सह विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Share.
Leave A Reply