V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

जीबीएच हॉस्पीटल उदयपूर एवं जेके लक्ष्मी सीमेंट के सयुंक्त तत्वाधान मे निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन कीया गया ।

V24न्यूज चैनल/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा – जेके पुरम मे जीबीएच हॉस्पीटल उदयपूर एवं जेके लक्ष्मी सीमेंट युनिट के सयुंक्त तत्वाधान निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर जीबीएच हॉस्पीटल उदयपुर की और से जेके सीमेंट हॉस्पिटल डीस्पेशरी परिसर में आयोजित किया गया।जीबीएच हॉस्पीटल उदयपूर के घनश्याम चौहान ने बताया कि शिविर का शुभारंभ जेके लक्ष्मी सीमेंट के डाॅ.एस के भण्डारी ने फिता काटकर एवं गणपति जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व द्वीप प्रव्जलित कर शिविर का शुभारंभ किया। जीबीएच हॉस्पीटल के घनश्याम चौहान से मिली जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 124 मरीजों के विभिन्न रोगो की जांच कर मरीजों को दवाइयां दी गयी । एवं इलाज के लिए चयनित 28 मरीजों को संस्थान की गाड़ी द्वारा एवं उनके साथ उनके परिजनो को डॉ.एस के भण्डारी तथा अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए जीबीएच हॉस्पीटल उदयपुर ऑपरेशन एवं इलाज के लिए रेफर किया गया ।इस अवसर पर पधारे अतिथी गणो का,जीबीएच हॉस्पीटल टिम का व जेके लक्ष्मी सीमेंट युनिट के पदाधीकारीओ व डीसपेन्शरी टिम का स्वागत सम्मान किया गया व पधारे अतिथियों ने शिविर का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जीबीएच हॉस्पीटल उदयपूर से आये डॉ.राहुल हेमंत गंगोदा, डाॅ.जीवन सिंह चुण्डावत,डाॅ.सुरेश पटेल,डाॅ.जय प्रकाश, एवं जेके पुरम से डाॅ.एस के भण्डारी,और जेके पुरम डीस्पेन्शरी की पुरी नर्सिंग टिम का भी स्वागत सम्मान के साथ बहुमान किया।जीबीएच हॉस्पिटल के घनश्याम चौहान ने बताया कि जीबीएच प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे निःशुल्क चिकित्सा व जांच शिविर कर सेवा कार्य में सहयोग करने के लिये जीबीएच के अनुभवी डॉक्टर की टिम हमेशा तैयार रहती है व जीबीएच द्वारा समय-समय पर मानवता व आमजन नागरिकों के लिए हर शहर में आमजन की सेवा के प्रति अपने संकल्प को शिविर लगाकर कामयाब किया है। जीबीएच हॉस्पीटल उदयपूर एवं जेके लक्ष्मी सीमेंट युनिट के सयुंक्त तत्वाधान मे लगाये इस शिविर मे लोगो ने भारी संख्या मे आकर लाभ लीया।इस पुनीत सेवा कार्य में हॉस्पीटल प्रशासन एवं स्थानीय लोगो सहित कई कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

Share.
Leave A Reply