V24 NEWS CHANNEL ,
पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार की बीस हज़ार नियुक्तियो को अपने सरकार की बता रहे हैं और लूट रहे हैं झूठी वाहवाही – पिंकी मेघवाल जिला महासचिव कांग्रेस
V24न्यूज चैनल /भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस निवर्तमान महासचिव पिंकी मेघवाल ने प्रेस नोट जारी कर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया की भाजपा सरकार द्वारा रोजगार उत्सव मनाने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाने पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि जिन बीस हजार नव नियुक्त कार्मिकों को भाजपा अपने सरकार की उपलब्धि बता रही है उन कार्मिकों की भर्तियों की प्रशासनिक स्वीकृतियां कांग्रेस की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा दी गई थी और गहलोत की पूर्व सरकार द्वारा ही परीक्षा भी आयोजित कर परिणाम जारी किया जाकर कार्मिकों को नियुक्ति देने का कार्य किया था वही कांग्रेस जिला महासचिव पिंकी मेघवाल ने बताया कि कुछ न्यायालय में लंबित प्रकरण डिग्री सत्यापन एवं प्रतीक्षा सूची के कुछ लंबित मामलों को छोड़कर सभी कार्मिकों की नियुक्ति गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी ऐसे में भाजपा के राजस्थान सरकार द्वारा इन नियुक्तयो को भाजपा सरकार की उपलब्धि बताना झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रही हैं भाजपा सरकार, वही पिंकी मेघवाल ने बताया कि भाजपा सरकार बने हुए अब तक 6 महीने हो गए हैं लेकिन एक भी कोई विज्ञप्ति राज्य सरकार द्वारा नहीं निकाली गई है और ऐसे ही भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री जनता में झूठा प्रचार करके अपनी रोटी सेकने का काम कर रही है वहीं मेघवाल ने बताया कि आज प्रदेश में गांवो की हालत देखे तो जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा है और समय पर बिजली नहीं है जो दिन में दस बार बिजली कटौती होती है ईतनी गर्मी में जनता परेशान हो रही है और हर ग्राम पंचायत की बात करें तो गंदगी गंदगी पसरी पड़ी है और नालियों में जगह जगह घास उगी हुई मिलती है 6 महीने में राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है और राजस्थान को पीछे धकेलने का काम भाजपा सरकार कर रही है जिसका सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों में निंदा व्यक्त कर रही है