V24 NEWS CHANNEL ,
पिंडवाड़ा, सिरोही/ राजस्थान ।
पिण्डवाडा मे जल संरक्षण जागरुकता के लिए आयोजित कार्यक्रम का समारोह पुर्वक समापन ।
जल संरक्षण की जागरुकता हेतू पुनीत कार्यो की मुहिम से जुडना भी मानव जीवन का सबसे बडा पुण्य कार्य है – कलेक्टर शुभम चौधरी
V24 न्यूज चैनल / भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा – भारतीय जैन संघटना के सूखा मुक्त राजस्थान जल संरक्षण अभियान के तहत विविध तालाबों का पूनर्जीवन कार्य सम्पन्न होने पर समापन समारोह एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम उदयपुर रोड पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे आयोजित किया गया ।जानकारी के अनुसार विभिन्न संस्थाएं और संगठन जल संरक्षण के लिए जागरुकता का काम कर रहे हैं, लेकिन सकल जैन समाज की एक संस्था ऐसी है जो जमीनी स्तर पर इस काम में लगी है। येसंस्था गांवो को सुखा मुक्त बनाने,जल समृद्ध बनाने एवं खेतो मे हरियाली लाने के लिए तालाबो का पूनर्जीवन कार्य के लिए तालाबों को गहरा करवाकर बारिश का पानी जमा करने में अहम भूमिका निभा रही है। इस संस्था का नाम है भारतीय जैन संघटना ये संस्था सिरोही जिले में दो साल में अब तक 7 तालाबों को नया जीवन दे चुकी है। संस्था ने तालाबों को गहरा करवाया इससे इनकी जल भराव क्षमता बढ़ी है तथा आने वाले समय में निश्चित तौर पर इसका लाभ आसपास के गांव के किसानो को मिलेगा क्षेत्र के कुओं मे जलस्तर में वृद्वि होगी। इन सभी सातों तालाब में से कुल 84 हजार 762 क्यूबिक मीटर मिट्टी जमी हुई को मशीनों से खुदाई कर निकाला गया। और ये मिट्टी मुफ्त में इलाके के किसानों को दे दी गयी। किसान अपने खर्चे पर तालाब से ये मिट्टी अपने खेतों तक ले गए, इससे उनके खेतों की उर्वरा शक्ति बेहतर होगी जिससे उनकी उपज बढेगी।वही इसी के तहत पिण्डवाडा शहर में पिछले कई दिनों से भारतीय जैन संघटना व वेप्स मंडल द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र मेवाडा के नेतृत्व मे तालाब को गहरा करवाने का कार्य शुरू किया गया था जो मानसून आगमन के साथ ही इस कार्य को पूर्ण कर आज इसके समापन अवसर पर उदयपुर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर अतिथी जिला कलेक्टर श्रीमती डा.शुभम चौधरी ने अपने संबोधन मे कहा जल के बिना जीवन जीना ही असंभव है, मानव सहित सकल जीवों की सेवार्थ में जल पुर्नभरण अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ऐसे पुनीत कार्यो की मुहिम से जुडकर भागीदारी निभाना मानव जीवन का सबसे बडा पुण्य कार्य है,अतिरिक्त कलेक्टर मांउट आबू गौरव सालुंखे,विधायक समाराम गरासिया,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र मेवाडा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने भी संबोधित करते हुए जन कल्याणार्थ की इस मुहिम में हर आमजन से जुडने व सहयोग करने का आहृवान किया गया। संघटना के प्रदेश अध्यक्ष राज गोलछा सहित सिरोही जिले के बीजेएस पदाधिकारी अंकित शाह, विजय जैन,पिण्डवाडा वेप्स मंडल अध्यक्ष मनीष जैन व पिण्डवाडा जैन संघ अध्यक्ष महेश जैन की अगुवाई में संघटना द्वारा सामाजिक सरोकार के उदेश्यों की जानकारी के बाद उपरणा ओढाकर अतिथीयो का सम्मान सत्कार किया गया। साथ ही साथ इस मुहिम में सहभागी बनने वाले सरपंच हेमेन्द्रसिंह, योगेश सरपंच वीरवाडा, मांडवा सरपंच इंदिरा रावल, आमथला,आदि जगहों के कर्मवीर सहयोगीयों का भी उपरणा व प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया।इस समापन कार्यक्रम मे नगर से भाजपा नगर अध्यक्ष सन्तोष गेहलोत, पुर्व भाजपा अध्यक्ष महावीर यति, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक रावल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, कमलेश राजगुरू,अशोक मेवाडा, कमलेश गर्ग, पार्षद संजय गर्ग, पार्षद छगन टांक, जगदीश हिरागर, भूतपुर्व पालिकाध्यक्ष भवर पटेल, गोगाजी ट्रस्ट अध्यक्ष धर्माराम पटेल, नारायण सोनी,डाॅ.सी.राम,तगाराम परमार, सुशील प्रजापत, काशीराम रावल,बजरंगदल के महेश राजगुरू,जैन समाज के गणमान्य सहित सैकडो गणमान्य लोग मौजूद रहे।
