V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही/ राजस्थान।

पिंडवाड़ा रेल्वे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नं दो पर पहले से संचालित टिकिट खिडकी की सुविधाए बंद करने पर उपजा रोष,जनहित मे सौपा ज्ञापन।

V24 न्यूज चैनल/ भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाडा – सिरोही जिले के मुख्य पिण्डवाडा रेलवे स्टेशन पर विस्तार के बाद सुविधाए बढाने के बजाय घटाने का आदेश जारी होने की जानकारी नगर वासियों को होने पर आमजन में रोष उपज रहा है। शहर के पिण्डवाडा एवं सिरोही रोड व्यापार मंडल सहित विविध संगठन के लोगो ने यात्री सुविधाए यथावत रखने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा है।जानकारी के अनुसार पिण्डवाडा रेल्वे स्टेशन जो न सिर्फ सिरोही जिला मुख्यालय का नजदीकी रेल्वे स्टेशन है बल्की इसके नजदीकी देश-प्रदेश की बडी औघागिक ईकाईया में शुमार तीन उधोग संस्थानों की वजह से संभाग व पश्चिमी रेल्वे का सबसे अधिक राजस्व प्रदान करने मे अपना स्थान बना हुआ है। ऐसे में रेल्वे स्टेशन पर सुविधाए बढनी चाहिए लेकीन हाल में रेल्वे विभाग द्वारा इस स्टेशन एवं यहां आने वाले यात्रियो की सुविधाओं में कटौती करने का तुगलकी फरमान जारी किया है। बताया जा रहा है इस रेल्वे स्टेशन पर 1881 से रेल सुविधा एवं पुर्व में मुख्य रेल्वे कार्यालय एवं टिकीट खिडकी पुर्वी भाग में हुआ करती थी, स्टेशन का विस्तार कार्य होने के बाद स्टेशन के दौरान ओर अप-डाउन गाडियों में यात्रा करने वाले यात्रियो की सुविधाओं के लिए टिकिट खिडकी स्थापित है लेकिन हाल ही रेल्वे विभाग द्वारा शहर के पुर्वी भाग में प्लेटफॉर्म जो वर्तमान में दो नंबर से जाना जाता है यहा स्थापित टिकिट खिडकी को बंद किए जाने का आदेश जारी हुआ है। जिसका नगर वासियों ने गहरा रोष प्रकट किया है। तथा पर प्लेट फॉर्म नंबर दो से रिज़र्वेशन व जनरल बुकिंग को प्लेट फॉर्म नंबर एक पर ले जाने के आदेश को निरस्त करवाने की मांग का ज्ञापन पिंडवाड़ा व सिरोही रोड व्यापार मण्डल और पिंडवाड़ा ऑटो रिक्शा मज़दूर संघ ने सयुक्त तत्वाधान में स्टेशन अधीक्षक को सौपा गया है।ज्ञापन में बताया की पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर प्लेट फॉर्म दो पर जो बुकिंग खिड़की थी उसे प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर ले जाया गया है जिससे टिकट लेने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इस प्लेट फॉर्म से मुंबई, पूना, बंगलौर,मद्रास, अहमदाबाद व अन्य स्टेशनों पर जाने का मुख्य मार्ग है,यात्रियों की संख्या व भीड़ प्लेट फॉर्म नम्बर एक से ज़्यादा दो पर रहती है जिससे यह खिड़की प्लेट फॉर्म नंबर दो पर पुन: शुरू की जाये।इनकी रही उपस्थिति- पिण्डवाडा व्यापार मंडल के कमलेश राजगुरू,सिरोहीरोड व्यापार मंडल के कन्हैयालाल, दिलीप जैन, हितेश रावल, ऑटो रिक्षा मजदुर संघ अध्यक्ष पुरण कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष सन्तोष गेहलोत, शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल, दुर्गाशंकर रावल, प्रकाश रावल, नारायण मीणा, छगन मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply