V24 NEWS CHANNEL ,

( रमेश सुथार ) ,

सिरोही, राजस्थान ।

वराड़ा जीएसएस के बाहर आसपास के ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या से परेशान होकर किया प्रदर्शन , एईएन को सौंपा ज्ञापन ।

सिरोही : सिरोही तहसील के वराड़ा जीएसएस से लगते पांच गांवों मे पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान है।इस अघोषित बिजली कटौती से परेशान मंडवारिया,देलदर,वराड़ा,मनोरा व सतापुरा के ग्रामीण मंगलवार को वराड़ा जीएसएस पर पहुँचे ओर विरोध प्रदर्शन किया।इस पर मौजूद JEN ज्योति मीणा ने ग्रामीणों के साथ समझाइस का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने जिस पर इसकी सूचना मिलने पर जावाल AEN राजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुँचे जिस पर ग्रामीणों ने उनको ज्ञापन सोपते हुए इस समस्या के समाधान की मांग की ।

AEN ने ग्रामीणों से बिजली लोड की समस्या पर चर्चा करते हुए इसकी जानकारी उच्च अधिकारियो तक पहुचाने ओर इस समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया।

Share.
Leave A Reply