V24 NEWS CHANNEL ,
सिरोही, राजस्थान ।
(किशनलाल, माउन्ट आबू)
राष्ट्र निर्माण में हर व्यक्ति का अहम योगदान – गुप्ता
ज्ञान सरोवर में सुरक्षा सेवा प्रभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
माउंट आबू, 25 जून2024,
दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर बीके गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए हर व्यक्ति का अहम योगदान होता है। ब्रह्माकुमारी संगठन की कथनी करनी में समानता है। विश्व के पंाचों महाद्वीपों में संगठन की हो रही सफल सेवायें समाज के हर तबके के लिए उदाहरण हैं। विश्व सेवा में जीवन को बलिदान कर देना, समर्पित कर देना बहुत बड़ी साधना है। सुरक्षा को लेकर सिपाही का कार्य कठिन होता है। गत 89 वर्षों से ब्रह्माकुमारी संगठन की समाज के हर वर्ग के उत्थान को लेकर की जा रही निस्वार्थ सेवायें हम सबके सामने एक दर्पण की तरह हैं। जो हमें अपने जीवन का महत्व बताती हैं। स्वयं को नियंत्रित करने की कला में मेडिटेशन से निखार आता है। संगठन के हर सदस्य में दातापन का भाव है। जो निरंतर समाज के हर तबके को कुछ न कुछ दे रहा है। यह बात उन्होंने ब्रह्माकुमारी संगठन के सुरक्षा सेवा प्रभाग की ओर से ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में कही। संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी ने कहा कि राजयोग मन में नई चेतना पैदा करता है। तनावपूर्ण जीवनशैली से निजात पाने व जीवन में मूल्यों को प्राथमिकता देकर आत्मसात करने के लिए मेडिटेशन बेहतर जरिया है। मेडिटेशन मन का समुचित उपचार करता है।

नॉर्दन कमांड पीसीडीए विजय कुमार ने कहा कि राजयोग से मन में नई चेतना का संचार होता है। ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा अध्यात्म के जरिए मन को सशक्त बनाने के लिए दिया जा रहा राजयोग अचूक औषधि का का काम करता है। देश की सुरक्षा के मामले में बल की भूमिका हमेशा ही महत्वपूर्ण रही है। जनता को अपने मूलभूत अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों के प्रति भी सदा सचेत रहना चाहिए। प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके अशोक गाबा ने कहा कि राजयोग के अभ्यास से कठिनाइयों, चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक क्षमता विकसित होती है। बाहरी सुरक्षा के साथ आत्मिक सुरक्षा को लेकर यहां दिया जाने वाला प्रशिक्षण सुरक्षाबलों के लिए संजीवनी बूटी की तरह कार्य करता है। जीवन में खुशी का संचार कर देता है। प्रभाग की उपाध्यक्ष राजयोगिनी षुक्ला दीदी ने कहा कि देश के सुरक्षा प्रहरी देश की जान हैं। जो निरंतर अपनी जान की परवाह किए बिना समर्पण भाव से सेवाओं में तत्पर रहते हैं। विकटतम परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए परमात्मा को अपना साथी बनाकर रखना चाहिए। जो हर समय हमारी रक्षा करने में उपस्थित रहता है उसकी महसूसता के लिए राजयोग का अभ्यास करना चाहिए। प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व कर्नल बी.सी. सती, बीके शैलेन्द्र ने सुरक्षा सेवा प्रभाग की ओर से देश भर में की जा रही सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। राजयोग प्रषिक्षिका बीके सारिका ने राजयोग का अभ्यास कराया।

