V24 NEWS CHANNEL ,
(किशनलाल)
माउंट आबू, सिरोही/राजस्थान,
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया याद, दी श्रद्धांजलि।

प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई ।कार्यकर्ताओ ने डॉ. मुखर्जी के तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री नरेश ओझा मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम जब भी सामने आता है तो एक हिंदूवादी नेता की छवि उभरती है। उनको जनसंघ का संस्थापक तो माना ही जाता है, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी पर एक देश, एक निशान, एक विधान और एक प्रधान के संकल्प के अगुवाकार के रूप में भी उनको जाना जाता है। हालांकि, भारत के विकास में भी उनका बड़ा योगदान है। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने भी डॉ. मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत ने किया।

इस मौके पर पार्षद मांगीलाल काबरा, आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मो. शाबीर कुरैशी, पार्षद मांगीलाल काबरा, बाबू सिंह परमार, जयेश पटेल रेणु काबरा, रेणु राणा, बद्रीलाल काबरा, सलिल कालमा, आईटी सोशल मीडिया अभिनंदन दीक्षित, अरविंद रावल, उम्मेदसिंह राठौड़, सुरेंद्र गिरी, हितेश गिरी गोस्वामी, भगवानसिंह भाटी, नारायण कनौजिया, बृजेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह परमार, आर.बी. सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।।
