V24 NEWS CHANNEL ,
(किशनलाल)
माउंटआबू, सिरोही /राजस्थान ।
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय आबू पर्वत के प्रभारी ,नोडल अधिकारी डॉ कांतिलाल माली के अनुसार राज्य सरकार एवं आयुर्वेद विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार आबू पर्वत के पोलो ग्राउंड में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आबू पर्वत के पोलो ग्राउंड में किया गया ।

श्रीमान उपखंड अधिकारी गौरव सालूखे द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर योगाचार्य श्री हनुवन्त सिंह दहिया ने योगाभ्यास 7:00 बजे प्रारंभ करवाया ! आबू पर्वत के समस्त विद्यालयों के बालकों ने पूर्ण उत्साह के साथ मनोयोग से योगाभ्यास किया तथा योगाचार्य नरेंद्र आस्था, कमलेश भाई ,चंद्रेश व्यास,नरेश भाई बीके, लक्ष्मी कोरी ने नगर के उपस्थित लगभग 3608 लोगों को वृक्षासन ,ताड़ासन, मंडूकासन , शीतलीकरण शशांक आसन ,शव आसन व योग प्राणायाम अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी करवाएं ।

अंत में सभी को प्रतिज्ञा भी करवाई गई एवं नशा मुक्ति राजस्थान करने का संदेश दिया! इस अवसर पर नंदलाल प्रजापत डीएफओ , ऐसीजेएम श्री प्रवीण चौहान नगर पालिका कमिश्नर शिवपाल जी सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट शिवराज सिंह, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र जी भाटी ,मनोहर सिंह, बिशन सिंह जी ,ललित जी पवार, कैलाश जी बैरवा, धीरज जी शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सालय का स्टाफ डॉक्टर जीनु थॉमस, हरिशंकर, चंद्र बहादुर थापा, शैलेष ,संतोष, इंदिरा आदि लोगों ने योगाभ्यास किया

