V24 NEWS CHANNEL,
सिरोही, राजस्थान ।

वराडा राजकीय विद्यालय में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत 21 जून 2024 को वराडा के राजकीय विद्यालय में राजकीय कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों की उपस्थिति में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वयं के लिए व समाज के लिए योग की थीम पर मनाया गया, विद्यालय के योग प्रशिक्षक संजय शर्मा ने प्रातः 7 से 8 बजे के बीच योगाभ्यास प्रोटोकॉल के तहत सर्वप्रथम सभी को सामान्य योग, प्रार्थना,चालन क्रियायें,योगासन, वृक्षासन,पादहस्तासन,अर्धवक्रासन,त्रिकोणासन,प्राणायाम, कपालभांति,अनुलोम विलोम, भ्रामरी,उदगीत,संकल्प,शांति पाठ व योग की सामान्य जानकारी आदि करवाये गये एवं साथ साथ इनको करने से क्या क्या फायदे होते वो भी बताये ।

इस दौरान विद्यालय के संस्था प्रधान भँवरलाल पुरोहित,उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक ,रमेश कुमार, लक्ष्मण कुमार,भँवरलाल मूंगिया,जोगेंद्र कुमार,महेन्द्र सिंह,पेकाराम,दीपक खत्री,सहित ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द कुमार मेघवाल,वार्ड पंच अर्जुन भाई पुरोहित,कुईयाराम,पीराराम देवासी,दीपिका पुरोहित,मनीषा माली,हिनल सुथार,प्रेरणा सेन,प्रशांत सेन,मगु देवी,मदीना बानो,लहरी देवी,पंकु देवी,पाबु देवी,मधु देवी,हंजा देवी सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।वही ग्राम पंचायत मण्डवारिया मे भी सरंपच सविता देवी , उप सरपंच जसवन्तसिह , वार्ड पंच प्रतापराम मेघवाल , भाजप के किसान नेता अमराराम प्रजापत , कार्यकर्ता मोहनलाल सुआरा और सैकडो ग्रामिणों ने योग दिवस पर योग किया ।
