V24 NEWS CHANNEL ,

माउन्ट आबू, सिरोही/राजस्थान,

(किशनलाल)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में शुक्रवार को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष की थीम “स्वयं एवं समाज के लिए योग” के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है वरन स्वस्थ समाज के लिए भी जरूरी है। योग विद्यार्थियों को वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करना, तनाव एवं नकारात्मकता को दूर करना सिखाता है। इससे हमें अपने जीवन में शांति और सद्भाव खोजने में मदद मिलती है। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं विवेकानंद योग केंद्र गीता भवन जोधपुर से प्रशिक्षित वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी प्रकाश चौहान एवं खेल शिक्षक प्रभुराम गरासिया ने विद्यार्थियों एवं शिक्षाओं को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार योग अभ्यास कराया ।

Share.
Leave A Reply