V24 NEWS CHANNEL ,
( भूपेंद्र परमार ) ,
सिरोही, राजस्थान ।

राष्ट्र भक्ति ले हृदय में हो खड़ा अगर देश सारा संकटों को मात देकर विजय हो राष्ट्र हमारा- प्रफुल्ल आकांत
चार दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग सम्पन्न।
जिले में पहली बार हुआ इतना बड़ा आयोजन
सिरोही-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रान्त का प्रान्त अभ्यास वर्ग आदर्श विधा मंदिर (बालिका)में पूर्ण हुआ। प्रान्त के विभिन्न भागों से 21 संगठनात्मक जिलो से 240 प्रतिनिधि पहुंचे। वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल आकांत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वावलंबी भारत बनाने की ओर अग्रसर हो,देश में आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन को बढ़ाने वाले प्रयासों को प्रोत्साहन देने एवं युवाओं में स्वावलंबी बनने के विचार पर बल देने का आग्रह किया गया साथ ही पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन की बात कही- सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,नागरिक शिष्टाचार,स्व का जागरण,पर्यावरण। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा ने युवाओं से एक आह्वान भी किया गया जिसमें उनसे पंथ , जाति आदि के भेदभाव को त्यागकर , अपना कुछ समय देश हित में समर्पित करने का आग्रह किया गया साथ ही परिसर में विद्यार्थियों को लाने के लिए परिषद और कार्य को गति देगी।

कला मंच के प्रमुख प्रदीप मेहता ने बताया विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कला व खेल को भी जीवन में महत्व देना चाहिए।अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहप्रांत प्रचारक राजेश कुमार, प्रान्त संगठन मंत्री पूरण सिंह ,प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा,प्रान्त अध्यक्ष डॉ हीराराम प्रान्त मंत्री श्याम शेखावत का मार्गदर्शन मिला।अभ्यास वर्ग में संगठन के इतिहास विकास ,सैद्धान्तिक भूमिका, कार्यपध्दति, कार्यक्रम सेकार्य से कार्यकर्ता, परिसर कार्य, सदस्यता, व्यावहारिक विषय पर विभिन्न चार दिन सत्र हुए।प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में हुए कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी वर्ष की योजना बनाई । बैठक में आए सभी प्रतिनिधियों ने एक सार्थक चर्चा के उपरांत ,अगले वर्ष की हेतु नवीन कार्ययोजनाएं एवं लक्ष्य तय किए हैं ।
चार दिनों तक चले इस वर्ग में समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । संगठन के कार्यदिशा एवं कार्यविस्तार के संदर्भ में सभी कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए के विदित हो कि अभाविप अपने 75वर्ष पूर्ण कर चुकी है , इसी को ध्यान में रखकर , संगठनात्मक सुदृढीकरण पर जोर देते हुए , योजनाएं बनाई गई हैं ।वर्ग में जिनमें राज्य सरकारों के राज्य विश्वविद्यालयों में बढ़ते हस्तक्षेप के कारण , शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता कम करने के प्रयासों को लेकर विरोध जताया गया । तथा वर्तमान में चल रहे सभी राष्ट्रीय विषयों पर विचार – विमर्श कर मत स्पष्ट किया गया । केंद्रित एवं भविष्योन्मुखी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में रहा जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के शीघ्र क्रियान्वयन एवं राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की मांग की गई। वर्ग में आगामी वर्ष के लिए कुछ बड़े निर्णय भी लिए गए जिसमें , अभाविप के आयाम विकासार्थ विद्यार्थी ( स्टूडेंट्स फ़ॉर डेवलपमेंट ) के माध्यम से 1 लाख पौधारोपण करने की योजना बनाई गई । इसके निमित्त ‘ वृक्ष मित्र ‘ बनाने की योजना बनाई गई।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अभाविप के कार्यककर्ता 11 हजार गाँव में जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे ।
संगठनात्मक सुदृढीकरण की दृष्टि से अभविप सितंबर माह में ” सेल्फी विद कैंपस यूनिट ” अभियान आरम्भ करेगी । देश की वर्तमान परिस्तिथि को देखते हुए , अभाविप ने प्रान्त भर के दाताओं की सूची बनाने का भी निर्णय किया । इस वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रान्त 2 लाख 31 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया।
