V24 NEWS CHANNEL ,

नवनिर्वाचित सांसद का किया भव्य स्वागत

सिरोही, राजस्थान ।

जालोर सिरोही सांचौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री लुम्बारामजी चौधरी के भारी मतों से विजयी होने पर आज उनके निवास स्थान गांव वाडेली सिरोही के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र पुरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा पूर्व पार्षद जगदीश सैन पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महिपाल सिंह चारण एवं श्री दुर्गा पीतलकला कृति कैद्र (तलवार) सिरोही के नारायण लौहार द्वारा नवनिर्वाचित सांसद श्री लुम्बारामजी चौधरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फोटो लगे तलवार वाला मोमेंटो भेट कर फुलहार से भव्य स्वागत किया गया।

सांसद श्री चौधरी साहब का स्वागत सत्कार करने के बाद माननीय नवनिर्वाचित सांसद साहब को सिरोही में रेलवे बुकिंग घर को दिन भर खुला रखने सिरोडी आबू मार्ग को शुरू करवाने शहर व गांवों में पर्याप्त जल भण्डारण व्यवस्था के लिए नहर के जरिए पानी लाने पिण्डवाडा रेलवे स्टेशन पर मुख्य गाड़ियों का ठहराव करवाने बड़े औद्योगिक इकाइयां लगवाने जिससे रोजगार मिले , शहर में बेतुका ढंग डाली गई सिवरेज लाइन इत्यादि के संबंध में चर्चा की ।

सांसद श्री चौधरी साहब ने कहा कि जनहित की समस्याओं के समाधान करने एवं सुविधाएं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए काम किया जायेगा

श्री लुम्बारामजी चौधरी ने कहा कि सर्व प्रथम प्राथमिकता एवं कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द बत्तिसा बांध का आम लोगों एवं किसानों को मिले ताकि पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होने से कोई परेशानी आम लोगों को ना हो ।

नवनिर्वाचित सांसद चौधरी साहब ने बताया कि आमजन के उम्मीदों के अनुरूप विकास कार्य करवाने में कमी नहीं रखेंगे एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सोच के आम लोगों के सुझाव को भी महत्त्व देकर काम किया जायेगा ।

नवनिर्वाचित सांसद श्री लुम्बारामजी चौधरी का स्वागत करने के लिए उनके निवास स्थान वाडेली में संसदीय क्षेत्र के लोगों का तांता लगा हुआ रहा

ज्ञात रहे भाजपा प्रत्याशी श्री लुम्बारामजी चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत साहब के पुत्र वैभव गहलोत को दो लाख से अधिक वोटों से पराजित कर सांसद बने हैं!

Share.
Leave A Reply