V24 NEWS CHANNEL ,
आबूरोड / सिरोही ,राजस्थान ।

बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग मानपुर कार्यालय में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव अजय बंजारा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया । क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र की जनता के साथ बिजली विभाग मानपुर कार्यालय में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आकरा भट्टा क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती कम वोल्टेज एवं शहरी लाइन से जोड़ने की मांग की गई। भीषण गर्मी के कारण स्वास्थ्य रोगियों एवं बच्चे बुजुर्गों को हो रही परेशानी बिजली कटौती के कारण और गंभीर हो जाती है जिस कारण क्षेत्र में दो-तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है समस्या का जल्द से जल्द निदान करने के लिए सभी क्षेत्रवासियों ने मिलकर ज्ञापन दिया ।

पत्रकार रितिक सरगरा,शंकर लाल बंजारा, योगेश चौरसिया,रोहित बंजारा, एडवाकेट सुनील कुमार,अजीत सिंह देवड़ा,राहुल बंजारा,हितेंद्र सिंह,मोतीलाल बंजारा, पियूष संजय बंजारा आदि लोग मौजूद रहें।
