V24 NEWS CHANNEL ।

माउंट आबू , सिरोही/राजस्थान .

(किशनलाल) ,

लाइब्रेरी में पत्रकार संघ की बैठक का हुआ आयोजन

.एसडीएम , डीएम व मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचेंगी ग्रीवेंस

माउंट आबू , सिरोही/राजस्थान .

आज राजस्थान पत्रकार संघ (जार) की बैठक का आयोजन पालिका पुस्तकालय भवन में किया गया । इस दौरान जार की सदस्यता के नवीनीकरण , बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ ही पौधारोपण सहित पत्रकारों की ग्रीवेंस व समस्याओं को एसडीएम व कलेक्टर कार्यालय सहित स्वायत्त शासन व मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई । इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश थिंगर द्वारा संगठन को आपसी एकता के माध्यम से मजबूती देने व आमजन की समस्याओं को निडरता से उठाने को कहा गया ।  नगर अध्यक्ष उमेद सिंह राठौर ने बताया की पिछले कुछ वर्षों में जार पत्रकार संघ ने नई बुलंदियों को प्राप्त किया है । आगामी कुछ समय में संगठन सामाजिक स्तर पर बड़े सकारात्मक परिवर्तन लाएगा । इस दौरान महामंत्री प्रशांत श्रोत्रीय , मंत्री किशन दहिया , संगठन मंत्री किशन वासवानी , प्रवक्ता हरीश पांचाल भी मौजूद रहे । बता दें की जार राजस्थान का सबसे बड़ा अधिकृत पत्रकार संघ है जिसकी स्थापना 35 वर्ष पहले दिसम्बर 1988 में हुई थी ।

Share.
Leave A Reply