V24 NEWS CHANNEL ।
पिंडवाड़ा, सिरोही/ राजस्थान।

सेन जी महाराज मन्दिर पिण्डवाड़ा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धुमधाम से हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।
( भूपेंद्र परमार ,पिण्डवाड़ा )
पिण्डवाड़ा-नगर के सुकड़ी नदी के किनारे स्थित सेनजी महाराज मन्दिर प्रांगण में सेन समाज रोई परगना द्वारा आयोजित नवम वार्षिकोत्सव समारोह पूज्य महंत लहर भारती जी महाराज, पूज्य महंत तीर्थगिरी जी महाराज के पावन सानिध्य पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मदन लाल सेन सिरोही एवं ओमप्रकाश सेन अलवर, मदन लाल सेन जोधपुर के मुख्य आतिथ्य में पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | सेनजी महाराज मन्दिर रोई परगना पिण्डवाड़ा के तत्वाधान में दिनांक 11 जून रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मुकेश गोयल एन्ड पार्टी एवं जोधपुर से पधारे भजन कलाकार मुकेश सेन ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया 12 जून को प्रातः विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो सेनजी महाराज मन्दिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग द्वारिकाधीश मन्दिर, हनुमान जी मन्दिर, पहलावास होते हुए पुनः सुकड़ी नदी के किनारे स्थित सेनजी महाराज मन्दिर पहुंचकर महाआरती का आयोजन किया गया ।

इस वार्षिकोत्सव में पूज्य सन्त महात्माओ एवं अतिथियों की उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा षष्ठी से बारहवीं तक प्रथम रहे छात्र-छात्राओ एवं डिग्री प्राप्त छात्र-छात्राओ को पूज्य महंत लहर भारती जी महाराज, एवं महंत तीर्थगिरी जी महाराज एवं ओमप्रकाश जी सेन के हाथों प्रशस्ति पत्र,मेडल,मोमेंटो से सम्मानित कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया ।इस अवसर पर पूज्य संतो ने सभी छात्रों को अपने जीवन मे आगे बढ़ने का ओर समाज देश ओर राष्ट्र के लिए हमेशा आगे आने का आह्वान किया | अंत मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के लाभार्थी परिवारो का बहुमान कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया ।इस वार्षिकोत्सव समारोह में सेन समाज रोई परगना के अध्यक्ष कन्हैयालाल सेन,सचिव अशोक सेन,उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार,सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष कालूराम सेन,मुकेश कुमार,कमलेश कुमार,अमृत सेन,नैनाराम सेन,फूसाराम, भंवरलाल, जेठालाल,अशोक कुमार, धनराज,पंकज कुमार, रंजीत कुमार,भोपाराम,भँवर लाल,देवाराम,भूराराम, गोपालराम,चंपालाल,नैनाराम,मांगीलाल,भरत कुमार,दिनेश,रमेश कुमार थानाराम,संजय कुमार, बाबूलाल, गोविंद, प्रकाशजी, छगन लाल,मोहन लाल, बालूराम,मुकेश कुमार,लादूराम, भीखाराम,जेठालाल अम्बालाल, बाबूलाल, गोपाल राम एवं रोई, भितरोट परगना के हजारों समाज बन्धुओ और माताओ बहनो की उपस्थिति रही ।
