V24 NEWS CHANNEL ।
(किशनलाल) ,
सिरोही पुलिस कानिस्टेबल बैच 2006 ने किया स्नेह मिलन समारोह
माउंट आबू, 12 जून2024 ,
माउण्ट आबू की वादियों में सिरोही पुलिस कानिस्टेबल 2006 बैच के जवानों ने 18 वर्ष बाद स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया तो सभी साथी एक दूसरे से मिलकर भावुक हो गये। समारोह की शुरूआत सड़क दुर्घटना में बिछड़े साथी कानिस्टेबल श्री भाणाराम को श्रद्धांजलि देकर की गई तत्पश्चात् श्री समुद्र सिंह कानिस्टेबल ने मायड़ भाषा में उद्बोधन देकर सभी मेहमानों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं सभी महिला मेहमानों का स्वागत श्रीमती दीक्षा उदावत ने साफा एवं माल्यार्पण कर किया। स्वागत समारोह के पश्चात् फोटो सेशन का लम्बा दौर चला। सभी ने एक साथ मिलकर व्यंजनों का आनंद उठाया एवं ट्रेनिंग के दिनों एवं प्रशिक्षकों को याद किया। सभी जवानों ने अपनी-अपनी ड्यूटी के अनुभव एक दूसरे से साझा किये। आयोजन दिवस को सभी जवानों ने माउण्ट आबू के पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया एवं वर्तमान में विभिन्न जिलों में पदस्थापित जवान माउण्ट आबू के नैसर्गिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हो गए। सभी जवानों ने एकमत होकर संकल्प लिया है कि स्नेह मिलन का कार्यक्रम प्रतिवर्ष राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा ताकि सभी साथी अपने पुराने साथियों के साथ वर्ष में एक दिन उल्लासपूर्ण तरीके से मनाकर पुलिस की दैनिक दिनचर्या के तनाव से मुक्त हो सके। इस समारोह की मेजबानी स्थानीय माउण्ट आबू पुलिस के जवान श्री समुद्र सिंह, श्री विशन सिंह, श्री बाबू सिंह, श्री दलाराम, श्री वजाराम एवं श्री चन्द्र सिंह ने की। समारोह के अन्त में एक दूसरे के सुख-दुःख में काम आने एवं निरन्तर सम्पर्क में रहने का भाव लेकर समारोह का समापन किया गया।

