V24 NEWS CHANNEL ,

माउंट आबू ,सिरोही राजस्थान।
(मगन प्रजापत)
आजादी के बाद पहली बार सांसद पहुंचे उतरंज गांव
घर जाने से पहले सांसद ने ग्रामीणों की सुनी समस्या
सांसद पहुंचे प्रदेश के सबसे ऊंचे बूथ पर मतदान करने पर ग्रामीणों का जताया आभार
.माउंट आबू मे आजादी के बाद पहली बार सांसद प्रदेश के सबसे ऊंची चोटी पर स्थित उतरंज गांव पहुंचे..जहा ग्रामवासियों द्वारा नवनियुक्त जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी का भव्य स्वागत किया.।सांसद चौधरी ने राजस्थान के सबसे ऊंचे बूथ पर राष्ट्रहित में 86 प्रतिशत मतदान करने हेतु ग्रामवासियों का आभार जताया.. एवं उनको कहा कि आपके गांव में आ रही जनसमस्याओं को लेकर में सदैव आपके हित में कार्य करता रहूंगा.

राजस्थान के सबसे ऊंचे बूथ उतरज पर दुर्गम रास्ते एवं पहाड़ियों को पार करते हुए मंगलवार को सुबह जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी उतरज पहुंचे.. जहां पर उनके द्वारा आंगनवाड़ी, विद्यालय एवं मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया.. इस मौके पर उतरज एवं ओरिया के ग्रामवासियों द्वारा सांसद लुंबाराम चौधरी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया..इस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा विद्युत व रोड की समस्याओं को लेकर सांसद चौधरी को अवगत कराया…जिस पर सांसद चौधरी द्वारा उच्च अधिकारी से वार्ता कर कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।एवम कहा की गुरुशीखर पर अलग से नया ट्रांसफर लगाकर ग्राम वासियों को लाइट में आ रही समस्या को पूरा किया जाए..इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी आरेन भारद्वाज सरपंच शारदा देवी, उपसरपंच तरुण सिंह, सहित ग्रामवासी मौजूद रहे
