V24 NEWS CHANNEL ,
माउंट आबू , सिरोही राजस्थान ।
(किशनलाल)

*सांसद पहुंचे प्रदेश के सबसे ऊंचे बूथ पर ,86 प्रतिशत मतदान करने पर ग्रामीणों का जताया आभार*
आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद ने ली उतराज के ग्रामवासियों का सुध एवं अधिकतम मतदान करने हेतु आभार जताया। राजस्थान के सबसे ऊंचे बूथ उतरज पर दुर्गम रास्ते एवं पहाड़ियों को पार करते हुए जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी उतरज पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा आंगनवाड़ी, विद्यालय एवं मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया एवं इस मौके पर उतरज एवं ओरिया के ग्रामवासियों द्वारा सांसद लुंबाराम चौधरी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा विद्युत व रोड की समस्याओं को लेकर सांसद चौधरी को अवगत कराया। जिस पर सांसद चौधरी द्वारा उच्च अधिकारी से वार्ता कर कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर सरपंच शारदा देवी, उपसरपंच तरुण सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, हिम्मत सिंह, भूर सिंह, सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।।तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी, नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में सांसद लुंबाराम चौधरी का लोकसभा जालोर-सिरोही- सांचौर से ऐतिहासिक जीत के बाद प्रथम बार आबू पर्वत के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, जिला उपाध्यक्ष गीता अग्रवाल, आईटी जिला संयोजक अक्षय चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मो. शाबीर कुरैशी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी, एसटी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सलिल कालमा, जिला मंत्री अशोक भोपाजी, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष भगवानाराम राणा, ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य भंवर सिंह मेड़तिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, महिला मोर्चा संयोजिका प्रज्ञा चौरसिया, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, आईटी सोशल मीडिया संयोजक अभिनंदन दीक्षित, पार्षद मांगीलाल काबरा, मंगलसिंह, देवीलाल बामणिया, युवा युवा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह, वरिष्ठ छोटेलाल चौरसिया, मन की बात मंडल संयोजक हीर सिंह, जयेश पटेल, अरविंद रावल, शारदा देवीभगवान सिंह भाटी, ललित सिंह चौहान, भास्कर अग्रवाल, शंकर लाल खंडेलवाल, जीतेश गिरी गोस्वामी, बद्रीलाल काबरा, कमलेश सोनी, नंदकिशोरजी, देवेंद्र सिंह चंपावत, बृजेश शर्मा, शैतान सिंह, गिरिराजसिंह राठौड़, विजय राणा, काजल अग्रवाल, इंद्राकंवर सहित कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित सांसद लुंबाराम चौधरी के ऐतिहासिक जीत के साथ विजय होने पर माला एवं भाजपा का दुपट्टा पहना कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संबोधित करते हुए श्री लुंबाराम चौधरी ने कहा की आबू के विकास के लिए व कटिबद्ध है एवं केंद्र सरकार एवं राजस्थान सरकार से समन्वय बैठाकर आबू पर्वत के समर्ग विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे एवं यहा कि मूल समस्या जैसे रिनोवेशन – रिपेयरिंग, निर्माण संबंधित समस्याएं, शौचालय, लाइट पानी आदि की समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे एवं है संभव प्रयास करेंगे आबू पर्वत को पर्यटन के दृष्टि से भी विकास करेंगे। कार्यक्रम के बाद मांचगांव के स्थानीय लोगो द्वारा मौहल्ले के बीच बने विद्युत ट्रांसफार्मर को किसी अन्य जगह लगाए जाने को लेकर निवेदन किया। जिस पर मौके पर संबंधित अधिकारी को फोन कर सांसद लुंबाराम चौधरी ने समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करने को लेकर निर्देशित किया एवं समस्या का निस्तारण होने के बाद रिपोर्ट करने को कहा। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।।
