V24 NEWS CHANNEL ,
( चौथमल सूर्याल) ,

*क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती और बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि*
सिरोही , राजस्थान।
प्रथम बार जिला मुख्यालय सिरोही पर क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ व राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के तत्वावएधान में मेवाड़ महाराणा प्रताप की जन्म दिवस और बिरसा मुंडा के पुण्य तिथि समारोह का शुभारंभ महाराणा प्रताप स्टेस्यू पर माला और जय घोष से की और अतिथियों का माला व साफा से स्वागत किया गया । तोलाराम फाचरिया ने बताया कि इन महापुरुषों के इतिहास से और कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज का निर्माण करना चाहिए और मातृभूमि के लिए विदेशियो के आतंग से बचाना चाहिए । वर्तमान में भी मूलनिवासी समाज में व्याप्त गैर बराबरी व्यवस्था को खत्म कर राष्ट्रहित में भाईचारा, प्रेम बढ़ाने की जरूरत है । कार्यक्रम की अध्यक्षता मान्यवर आदित्य कृष्णपाल सिंह देवड़ा राष्ट्रीय सचिव क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ नई दिल्ली ने की ।मुख्य अतिथि मान्यवर राजेंद्र सिंह परमार प्रदेश प्रभारी क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ राजस्थान, और विशिष्ठ अतिथि मान्यवर धनपत सिंह राठौड़ पूर्व उपसभापति नगर परिषद, वर्तमान पार्षद सिरोही और मान्यवर तलसाराम भील अध्यक्ष भील समाज सिरोही रहे ।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी प्रोटॉन राजस्थान तोलाराम फाचरिया, प्रदेश प्रभारी बीवीएम से बीबीएम सात विंग सुरेश कुमार नोगिया, बहुजन क्रांति मोर्चा जिला संयोजक एडवोकेट सुंदरलाल मोसलपुरिया तथा मुख्य वक्ता डॉ विजय कुमार ने वार्ता दी । कार्यक्रम का संचालन बामसेफ जिला अध्यक्ष संजय कुमार नारोलिया ने किया। इस अवसर यशराज सापेला,जोगाराम सोलंकी, विष्णु मोहरेशा, ताराचंद नवल, मदनलाल, भेरूमल जीनगर, गणपत सिंह, लक्ष्मण सिंह, लक्की मेघवाल आदि उपस्थित रहे।
