V24 NEWS CHANNEL ,
पिंडवाड़ा , सिरोही/राजस्थान ।

झाडोली ग्राम में महाराणा प्रताप जयन्ती ग्राम वासियों द्वारा मनायी गई
पिंडवाड़ा निकटवर्ती ग्राम झाडोली में महाराणा प्रताप जयन्ती के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विधी विधान से पुजन तिलक व ध्वज फहराया गया!

धर्म जागरण समन्वय जिला संयोजक श्री शैतान सिंह व खण्ड संयोजक श्री नाथुसिंह गरासिया ने बताया कि महाराणा प्रताप के शौर्य व बलिदान को हम कभी नहीं भुल सकते! उन्होंने अपने जीवन काल में मुगल आक्रांताओं से डटकर मुकाबला कर घास की रोटी खाकर भी कभी हार नहीं मानी अपने धर्म रक्षक का हमेशा निर्वहन किया गया!
सरपंच महोदय श्री कैलाश सुथार ने भी महाराणा प्रताप के जीवनी पर प्रकाश डाला! अन्ततः सभी ग्राम वासियों द्वारा शान्ति पाठ व जय घोष से समापन किया गया!
