V24 NEWS CHANNEL ,

माउंट आबू /सिरोही , राजस्थान।

वन विभाग की प्लास्टिक मुक्त को लेकर सराहनीय पहल

क्लीन आबू ग्रीन आबू को लेकर विभाग हुआ सख्त

उपबंध संरक्षक के निर्देश पर बाबा गाड़ी पर लगाई कपड़े की थैली

घूमने आने वाले पर्यटकों को थैली में कचरा डालने की अपील

होटल संचालको व आमजन से भी किया आह्वान

माउंट आबू मे प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर क्लीन आबू ग्रीन आबू के तहत उप वन संरक्षक नंदलाल प्रजापत के द्वारा कुल 35 बाबा गाड़ी चालकों को दो- दो कपड़े के बैग वितरित किए गए…जिससे सनसेट पॉइंट में जाने वाले बाबा गाड़ी अनिवार्य रूप से अपने साथ रखेंगी बाबा गाड़ी में बैठकर जाने वाले पर्यटकों के द्वारा जो भी प्लास्टिक कांच की बोतल जो भी कचरा वन क्षेत्र और संपूर्ण आबू में जहा भी बाबा गाड़ी चलाएगा हो उसे कपड़े के थैले में डालकर डस्टबिन में डालेगा.

उप वन संरक्षक ने आने वाले सभी पर्यटकों एवं माउंट आबू में जो भी पर्यटकों को घुमाने वाले पर्यटक गाइड टैक्सी चालको ,व सभी होटल,संचालकों से अपील है कि माउंट आबू को क्लीन एंड ग्रीन आबू बनाने में सहयोग करें जिसमे सभी पर्यटकों को यह बताएं की प्लास्टिक बोतल की जगह स्थाई बोतल जैसे की स्टील की बोतल तांबे की बोतल आदि का प्रयोग करेने की जानकारी दे और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेने और कचरा खुले में नहीं फेंकने देने की जानकारी दे व अपने प्रतिष्ठानों पर सूचना बोर्ड भी लगवाए की अनिवार्य रूप से डस्टबिन का उपयोग करें

Share.
Leave A Reply