V24 NEWS CHANNEL ।

आबूरोड /राजस्थान ।

(मगन प्रजापत) ,

कायस्थ समाज द्वारा भीषण गर्मी से बचाव हेतु ठंडी छाछ का वितरण।

आबू रोड बस स्टैंड अन्नपूर्णा रसोई के सामने आबूरोड कायस्थ समाज द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी से बचाव हेतु समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा 300 लीटर ठंडी छाछ का वितरण किया गया, छाछ पीने के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की उनका कहना है कि ऐसी गर्मी में समाज द्वारा छांछ वितरण का सराहनीय कार्य किया जा रहा है इस सेवा कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।इस कार्यक्रम के दौरान कायस्थ समाज के प्रतिनिधि दुर्गेश सक्सेना, तरुण सक्सेना, मनीष भटनागर, विनयरंजन श्रीवास्तव, योगेश सक्सैना, आलोक सक्सेना, देवकीनंदन श्रीवास्तव, तुषार सक्सेना, उमेश भटनागर, प्रदीप सक्सेना, संजय सक्सेना, विकास भटनागर सहित सभी कायस्थ समाज के गामान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply