V24 NEWS CHANNEL ।

हैदराबाद/ तेलंगाना ,

विश्व हिंदू परिषद के गोरक्ष विभाग के तत्वाधान में,
तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से अनुरोध किया गया है कि वे राज्य में गौ संरक्षण कानूनों के सख्त कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने के लिए अपने आवास पर बैठक करें और आगामी बकरीद पर्व पर शहर और विभिन्न जिले में अवैध रूप से वध की जा रही गायों की रक्षा के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दें ।


इसके अलावा राज्य में गौ आधारित कृषि, पंचगव्य उपचार आदि पर ध्यान देने तथा अतिक्रमित गौ चरागाहों को मुक्त कराने की अपील प्रस्तुत की गई।


अखिल भारतीय गो सेवा फाउंडेशन, लव फ़ॉर काउ संगठनों ने भी भाग लिया और अपील प्रस्तुत की।

क्षेत्र गो सेवा प्रमुख अकुतोता रामा राव, विश्व हिंदू परिषद दक्षिण भारत गोरक्षप्रमुख टी.यादागिरी राव, अखिल भारतीय गो सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गुरु स्वामी, श्री जसमत भाई पटेल, क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख श्री वेंकन्ना,
श्री जी. रमेश, श्री मल्लेश गौड़, श्री कासा श्रीनिवास, श्री श्रीकांत, श्री श्याम
श्रीराम रेड्डी आदि मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply