V24 NEWS CHANNEL ।

जोधपुर,राजस्थान ।

(V24 न्यूज नेटवर्क )

सिटी बस में मायरा भरने जा रहे परिवार की बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान एक की मौत, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।

जोधपुर में सिटी बस के टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। सिटी बस में सवार होकर मायरा भरने जा रहे परिवार में से एक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों का मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जोधपुर से भोपालगढ़ रोड पर हुई।

बनाड़ थानाधिकारी प्रेमदान रतनू ने बताया कि पाल गांव के देवासी समाज के लोग सिटी बस में देवातड़ा मायरा भरने जा रहे थे। बस के टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसा थबुकड़ा गांव के नजदीक हुआ। हादसे में पाल गांव देवासों की ढाणी निवासी 20 वर्षीय सोहनराम पुत्र घमंडाराम की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हैं। एसीपी मंडोर पीयूष कविया भी अस्पताल पहुंचे। साथ ही मौके से रजलानी के सरपंच पारस गुर्जर वहां से गुजर रहे थे तो हादसा देख उन्होंने कुछ निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Share.
Leave A Reply