V24 न्यूज चैनल,
सिरोही , राजस्थान ।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के लिए आज एक बहुत बड़ा दिन है। जालौर-सिरोही सीट से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आज सवेरे मतगणना शुरू होने से पहले सारणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
लोकसभा चुनावों की मतगणना शुरू होने से पूर्व जालौर सिरोही लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी सिरोही स्थित अतिप्राचीन भगवान सारणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी जीत की कामना की।
जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त लुंबाराम चौधरी का कहना था कि भगवान सारणेश्वर की कृपा एवं आम मतदाताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास एवं आशीर्वाद से लगातार चौथी बार यहां पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अपने बेटे वैभव गहलोत को सांसद बनाने का सपना फिर अधूरा रह जाएगा। पूजा करने के बाद लुंबाराम चौधरी यहां से जालौर के लिए प्रस्थान कर गए।