V24 न्यूज चैनल/ हैदराबाद (तेलंगाना) ,

हैदराबाद शहर के अफजलगंज़ पुलिस ने सोने की चैन चोरी करनें वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे पुलिस ने दो सोने की चैन बरामद की , जिनका कुल वजन 40 ग्राम है ।

हैदराबाद सहायक पुलिस आयुक्त के .शंकर ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी भीड़ भाड़ में आरटीसी बसों में चढ़ते थे ,और फुटबोर्ड पर खड़े होकर सोने के चैन चोरी करते थे ।

गिरफ्तार अभियुक्त : (1) अब्दुल मन्नान ऊर्फ मन्नान पुत्र अब्दुल आसिफ उम्र 28 वर्ष , पेशा : ऑटो ड्राइवर ,निवासी मल्लेपल्ली, हबीबनगर थाना, हैदराबाद । अभियुक्त (2) मोहम्मद खादिर पुत्र मोहम्मद कलीम उम्र 25 वर्ष , ऑटो चालक निवासी मल्लेपली , अफजलसागर हैदराबाद ।

आरोपियों ने अफजल गंज , आरसी पुरम थाने क्षेत्र में चोरी करने के मामले कबूल किए है ।

अफजल गंज पुलिस थाने के क्राइम स्टाफ ने ईमानदारी से प्रयास कर पता लगाया और दो आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और चोरी की संपति बरामद की ।

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा ।

Share.
Leave A Reply