V24 न्यूज चैनल / पिंडवाड़ा ।

पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान ।

सेवानीवर्ति पर शिक्षक को दी विदाई ।

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिवेरा के छात्र छात्राओं के लोकप्रिय हेड टीचर जसवंत सिंह चौहान को उनके 31 मई2024 को पूर्ण हुए कार्यकाल पर सेवानीवर्ति विदाई दी गई। जिसमें ग्राम वासियों के साथ गर्मियों की छुट्टियों के बावजूद छात्र अपने चहेते शिक्षक के लिए उपस्थित हुए जिसमे पूर्व छात्र छात्राओं ने भी शिक्षक को मालाओं से लाद दिया और उनको गिफ्ट दिए ।

समारोह की अध्यक्षता सिवेरा सरपन्स कहनेयालाल मीणा अतिथि झाडोली सरपंच कैलाश सुथार राजपुरा सरपन्स प्रताप राणा उपस्थित थे ।

कैलाश सुथार ने चौहान की अनुकरणीय सेवा के लिए शिक्षा विभाग हमेशा याद करने की बात कही और कहा कि भामाशाहों को प्रेरित करके स्कूल में भौतिक सुविधाएं करना उनका मुख्य कार्य होता था। झाडोली में शिक्षा के क्षेत्र कही अनुकरणीय कार्य किये है ।

इनकी 22 साल की परलाई की सेवा में हमेशा नवोदय परीक्षा में निशुल्क कोचिंग करना मुख्य कार्य था वहां के निवासी हमेशा उनकी सेवा को आज भी याद करते है इनकी सेवा तेलपुर नया सानवाड़ा में भी हो चुकी है ये शिक्षक दिवस पर जिलास्तर पर व जिलाकलेक्टर द्वारा एवं उपखण्ड स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर सम्मानित हो चुके है ।

सम्मानित राशि को स्कूल में दान कर दी थी इनके सहयोग से सिवेरा स्कूल में भी चार चांद लग चुके है।

बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा वालो को 4 साल से प्रत्येक को 1100 रु देते है उनकी इस सेवा से ग्राम वासी बहुत खुश थे।

ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने चौहान के कार्यो की प्रशंशा की प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए चौहान के सेवानीवर्ति पर स्कूल के दुख की बात कही और कहा कि उनके कार्यो को कभी नही भुलाया जाएगा ।

मंच संचालन सुरेश कुमार ने किया चौहान की विदाई पर सेकड़ो लोग उपस्थित थे झाडोली उनके निवास स्थान पर उनके स्वागत के लिए सेकड़ो लोग उपस्थित थे उनको ढोल नगाड़ों से घर ले जाया गया आरपी हिन्दुराम,मोहनलाल आदि भी साथ थे स्टाफ ने नम आंखों से विदाई दी।

Share.
Leave A Reply