V24 न्यूज चैनल,

आबूरोड़ /सिरोही, राजस्थान ।

( मगन प्रजापत )

भीषण गर्मी के बीच भामाशाह ने रेलवे यात्रियों को दी राहत,

रेलवे स्टेशन के जनरल कोच के सामने पानी प्याऊ की व्यवस्था की।

अग्रवाल जागृति मंच द्वारा ठंडे पानी की प्याऊ का हुआ शुभारंभ ।

रेलवे स्टेशन के अधिकारियों और भामाशाहों का किया स्वागत

प्रदेश भर में इन दिनों गर्मी का सितम जारी है ऐसे में भामाशाह भी बढ़ चढ़कर जन सेवा का कार्य कर रहे हैं..इसी के चलते आबूरोड के रेलवे स्टेशन पालमपुर साइट ट्रेन के सभी आने वाले जनरल कोच के ठहराव के सामने ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया गया…

स्वर्गीय हीराभाइ अग्रवाल की पुण्य स्मृति में अग्रवाल जागृति मंच द्वारा ठंडे पानी की प्याऊ का किया शुभारंभ किया गया है..

.जहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पालनपुर की दिशा में सामान्य कोच के सामने पानी की प्याऊ की व्यवस्था रहेगी ।

यह व्यवस्था इस जून माह तक प्रतिदिन 100 कैंपर की सुविधा रहेगी..ठंडे पानी की प्याऊ के उद्घाटन के अवसर पर स्वर्गीय हीराभाई अग्रवाल के पुत्र नीतिश अग्रवाल का साफा पहनाकर स्वागत किया.. वहीं रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक रघुवीर सिंह खटाना का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर अग्रवाल जाग्रति मंच के अध्यक्ष शैलेश जैन, मिडीया प्रभारी लोकेश अग्रवाल, सागरमल अग्रवाल, नेमिचन्द,बसंत प्रजापत, रेलवे स्टेशन सुपरीटेंडेंट महेन्द्र प्रताप सिंह, वाणिज्य निरीक्षक, रेल्वे सुरक्षा बल विकास कुमार, वाणिज्य अधीक्षक मनोहर झामनानी सहित कई समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे l

Share.
Leave A Reply