जनजाति बहनो ने देशभर मे भारतीयता के संरक्षण में आदर्श स्थापित किया – अतुल जोग

V24न्यूजचैनल /भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिंडवाड़ा 26 मई 2024,

पिंडवाड़ा नगर मे आयोजित हो रहे अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पश्चिम उत्तर क्षेत्र के गुजरात,दादरा नगर हवेली,राजस्थान प्रान्त के जिला महिला एवं सह महिला प्रमुख के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन समारोह मे मुख्य वक्ता कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री अतुल कुमार जोग ने माँ भारती के समक्ष द्वीप प्रवज्जलन कर अपने उदबोद्धन मे बताया कि देश भर में चल रहे कल्याण आश्रम के महिला आयाम के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की एवं कल्याण आश्रम से जुडी विभिन्न जनजाति महिलाओ के उदहारण बताये जिन्होंने देश को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया व कर रही है उन्होंने बताया,देश की सेना में महिला कमांडो फॉर्स मे कल्याण आश्रम की छाओथाले जो देश की महिला कमांडो की पोस्टर गर्ल के रूप में मानी जाती है वो कल्याण आश्रम की छात्रावास की विद्यार्थी रही है जो वर्तमान में देशभर की बालिकाओं को सेना के लिए प्रोत्साहित कर रही है इसी प्रकार महाराष्ट्र की जनजाति बहन राही बाई के बारे में बताया जिन्होने परम्परिक बीज का संग्रहण किया व बीज बैंक बनाया जिन्हे भारत की बीज माता की उपमा दी

.इसी प्रकार वनों को बचाने के लिए गौरा देवी के बलिदान को याद किया ।अखिल भारतीय सह महिला प्रमुख डॉ अनुराधा जी भाटिया ने समापन के अवसर पर देश की नारी शक्ति को संगठित करने हेतु प्रेरणादाई उदबोद्धन देकर तीन दिवसीय इस अभ्यास वर्ग में अलग अलग विषयो में बौद्धिक सत्र हुए और इस प्रकार के अभ्यास वर्गों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विपुल भाई पटेल, प्रदेश संगठन मंत्री श्री जगदीश कुलमी राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जोशी,संरक्षक श्री गोपाल कुमावत,कोषाध्यक्ष श्री रमेश मुंदडा, प्रान्त मंत्री श्री मोहनलाल जैन,समाज सेवी श्री मन्नालाल रावत, नगर के भामाशाह व समाजसेवी श्री प्रवीण भाई जैन,गुजरात के संगठन मंत्री श्री फूलचंद कोंकणी,दादरा नगर हवेली के संगठन मंत्री श्री जगन भाई ,जिलाध्यक्ष धर्माराम गरासिया,तहसील मंत्री लादूराम गरासिया,जनजाति सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष धनाराम,महिला प्रमुख वैशाली देशपांडे,शशि ठाकुर, डॉ प्रेम प्यारी,मानसी बेन,विभाग संगठन मंत्री नवलराम, पुष्पेंद्र,बंटी शर्मा,अशोक सेन,सरमन सिंह, कैलाश जी ,गोपाल ,सुरेन्द्र सिंह ,मीठालाल गरासिया, कुसुम,शंकरलाल शर्मा, हरिओम,ईश्वर सिंह ,किशोर कुमार एवं अनैक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे अंत मे नलिनी बहन मेहता क्षेत्रीय महिला प्रमुख द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

Share.
Leave A Reply