राज्य मंत्री गौतम कुमार दक पहुंचे माउंट आबू , भाजपा मंडल ने किया स्वागत।
माउंट आबू / V24 न्यूज चैनल ,
(किशनलाल) ,

मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर ने बताया कि शनिवार को राजस्थान सरकार में सहकारिता और नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री गौतम कुमार दक पावन धरा माउंट आबू पहुंचे। राज्य मंत्री दक के साथ भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी भी मौजूद रहे।
राज्य मंत्री गौतम कुमार दक के माउंट आबू पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आबू पर्वत के प्रवेश द्वार टोल टैक्स पर फूलमाला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, पार्षद मांगीलाल काबरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, आईटी जिला संयोजक अक्षय चौहान, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक भोपाजी, एसटी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सलिल कालमा, मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, सोशल मीडिया संयोजक अभिनंदन दीक्षित, ओबीसी मोर्चा जिला सदस्य भंवर सिंह मेड़तिया, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी, छोटेलाल चौरसिया, जोराराम देवासी, भगवान सिंह भाटी आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।।
