रॉयल राजस्थान क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे सैकड़ो व्यापारियों ने किया रक्तदान
मुंबई, , महाराष्ट्र
( सुरेश पुरोहित)
रॉयल राजस्थान क्लब की ओर से दक्षिण मुंबई क्षेत्र के मुरार बाग वाड़ी मे संस्थापक महेश मेहता की स्मृति मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे कई जाने माने समाजसेवी,भामाशाओ ने शिरकत क़र रक्तदान क़र पुण्य का लाभ लिया। यह टाटा मेमोरियल अस्पताल के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर रविवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक मुरार बाग,खरतरगली,मुंबई मे किया गया। शिविर मे B12 व D3 रक्त का परीक्षण एवं दांतो का चेकअप डॉ. विमल मुनोत द्वारा किया गया।इस अवसर पर सभी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ क़ो मोमेंटो व परस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुरारबाग मे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमे 213 बोतल रक्त जमा हुआ। इस अवसर पर आधार स्तम्भ बछराज मेहता,अध्यक्ष ललित चंदन,सचिव रवि दोशी,शिविर प्रभारी नितेश जैन,राकेश अंगारा,परियोजना अध्यक्ष राजेंद्र चंदन,सांचोर नगरपालिका अध्यक्ष नरेश सेठ,पवनराज मेहता,मिलाप जैन,रिखबचंद मेहता समेत सैकड़ो गणमान्य मौजूद थे।

