पिंडवाड़ा / सिरोही , राजस्थान।
पिंडवाड़ा के समीप अजारी गांव से मुख्यमंत्री को पेयजल समस्या की शिकायत करने के बावजूद भी नहीं मिल पा रहा वार्डवासियो को पेयजल, गर्मी की तपिश से लोग परेशान ,लोगों में आक्रोश व्याप्त!
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत अजारी के वार्ड संख्या 1 व 5 में पिछले 2 साल से पेयजल नहीं आ रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार सुचना दिए जाने के बावजूद भी विभाग द्वारा पानी की समस्या के समाधान के लिए गंम्भीर नजर नहीं आए हैं गर्मी की तपिश आमजन के लिए मुसीबत बनी है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय वार्ड पंच राकेश रावल के मुख्यमंत्री जी महोदय को भी शिकायत की थी जिला कलेक्टर उपखंण्ड अधिकारी बीडिओ सभी को शिकायत की उसके बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । राकेश रावल ने बताया कि एक दिन पूर्व X पर पोस्ट डालने के बाद प्रशासन हरकत में आया ओर पिंण्डवाड़ा अतिरिक्त बिडीओ जितेंन्द्र सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पंचायत में आकर के मौका रिपोर्ट बनाई और उच्च अधिकारियों को अपडेट करवाया गया कमेटी गठीत कर कार्य चालू करवाने के आदेश दिए गए । राकेश रावल ने समस्या का समाधान नहीं होने पर भुख हडताल करने की चेतावनी दी है ।