माउन्ट आबू/ सिरोही , राजस्थान।

(किशनलाल)

भारतीय जनता पार्टी आबू पर्वत द्वारा आयोजित की गई प्रेसवार्ता

विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के बाद आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा हुई सक्रीय।
माउंट आबू की ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा संकल्पबद्ध।
जनता के मुद्दो के समाधान को लेकर प्रत्येक वार्ड में शिविर आयोजित करेगी भाजपा।

माउंट आबू। रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल आबू पर्वत की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने पत्रकारों से वार्ता की। वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में अथक प्रयासों से चुनाव में जुटे निष्ठावान कार्यकर्ताओं व सहयोग हेतु पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार केंद्र भाजपा सरकार बनने जा रही है। लोकसभा के बाद कार्यकर्ताओं का अर्जुन की आंख की तरह लक्ष्य नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 25 वार्डों में कमल खिलाने को लेकर संकल्पबद्ध हैं।
राजस्थान में यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में बनी राजस्थान सरकार अलर्ट मोड पर है जिसका असर माउंट आबू में भी नजर आ रहा हैं।राजस्थान में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है वही जुलाई माह तक माउंट आबू के स्थानीय नागरिकों की निर्माण सबंधित समस्या का निराकरण भी जल्द भाजपा सरकार द्वारा किया जाएगा।
राजस्थान सरकार बनने के बाद जल्द ही आबू के विकास कार्यों में गति दिखाई दे रही है।
नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य ने बताया की नक्की झील स्थित गांधी वाटिका , विवेकानंद उद्यान के विकास को लेकर भी जल्द कार्य शुरू होने जा रहा है ।
इसी तर्ज पर माउंट आबू के समस्त अन्य उद्यान विकसित हो जाएंगे जिसको लेकर भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है।।
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आया है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चल रही भाजपा को लेकर चल रही अनर्गल बयान बाजी वह चर्चा को भी विराम दिया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। संगठन के लिए संगठन का संविधान सर्वोपरि है, पार्टी के साथ निष्ठा से कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ संगठन खड़ा है। 400 पार्टी के संज्ञान में लाए बिना अगर कोई धरना प्रदर्शन करता है तो उसका व्यक्तिगत विषय है। किसी भी सुरत में पार्टी में अनुशासनहीनता नही सही जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयेश पटेल, छोटेलाल चौरसिया, आईटी जिला संयोजक अक्षय चौहान, मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, सोशियल मीडिया आईटी नगर संयोजक अभिनंदन दीक्षित, जय पटेल आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।।

Share.
Leave A Reply