*वराडा हनुमान मंदिर में एक शाम हनुमानजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन*
*छोटू सिंह रावना ने दी भजनों की प्रस्तुति*
*हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया*
*संत भोमजी महाराज का रहा सानिध्य*
सुरेश पाड़ीव / सिरोही ,
गत मंगलवार को क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में जन्मोस्तव बड़े ही धूम धाम से मनाया l क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर वराडा में जन्मोत्सव पर मेले का आयोजन हुआ,दिनभर धार्मिक कार्यक्रम हुए साथ ही भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई निज मंदिर पहुंची जहां मेले के लाभार्थी परिवार अशोक पुरोहित टाइगर परिवार की ओर से मेले में महाप्रसादी का आयोजन किया।

रात्रि में एक शाम हनुमान के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें प्रसिद्ध गायक छोटू सिंह रावणा ने एक से बढ़ कर एक हनुमान भजनों के साथ साथ देश भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसका लुफ्त उठाने के लिए आसपास गांवों से आएं हजारों लोग देर रात तक पांडाल में बैठे रहे। युवाओं द्वारा अशोक टाइगर का 21 किलो फूलमाला से अभिनंदन किया।

इस दौरान जालोर सिरोही के भाजपा प्रत्याशी लूंबाराम चौधरी क़ो भी 21 किलो की माला व दुप्पटा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद समाजसेवी रघुभाई माली,जगदीश पुरोहित नून,जयगोपाल पुरोहित,तुलसीराम पुरोहित मनोरा,जोगसिंह राजपुरोहित ऑडवाड़ा,एडवोकेट प्रकाश माली,पत्रकार सुरेश पाड़ीव,रमेश टेलर,सुरेश जुगनू का भी दुप्पटा पहनाकर सत्कार किया।

