राजेश्वर भगवान की 142वीं जन्म जयंती व राम नवमी महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न।
अतिथियों व भामाशाह का हुआ सत्कार
मुंबई।
दक्षिण मुंबई क्षेत्र के तीसरा कुंभारवाडा में आंजणा चौधरी समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में आराध्य श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की 142 वीं जन्मजयंती एवं राम नवमी का भव्य कार्यक्रम मुंबई स्थित राम मंदिर वाडी में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज बन्धुओ ने बड़ी संख्या में शिरकत क़र जन्मोत्सव क़ो सफल बनाया.मंगलवार एवं बुधवार को दो दिवसीय आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मंगलवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में गायक कलाकार कालाराम पुरोहित एंड पार्टी की ओर से एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनो की प्रस्तुति दी जीस पर श्रोता झूमने पर मजबूर हुए एवं 17 अप्रैल बुधवार को जयंती समारोह एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी व भामाशाह का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष जोइताराम कावतरा, माधाराम जेतु,जेपाराम जुंजाणी,बाबूलाल किरवाला,जोधाराम नोदिया,जोनुराम देवदा का गोलियाँ,वालाराम जुंजाणी,कैसाराम जुंजाणी,मानारामदाँतवाडा,सुरेश कोरा,देवाराम वाटेरा, हरसनराम कावतरा,तलसाराम जुजानी,प्रभाराम, हाजाराम धुबड़िया, डायाराम,परसाराम नवापुरा, किशोर जुजानी समेत सैकड़ो गणमान्य लोगो ने उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में सभी समाज बन्धुओ ने महाप्रसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन रणजीत माली ने किया।

