पूर्व मंत्री व मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार बाबूलाल नागर का पिण्डवाड़ा पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत सम्मान ।

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – दूदू से विधायक व पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री व मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार बाबूलाल नागर पिंडवाड़ा में खटीक वास में समाज बंधुओ से मुलाकात करने के लिये पिंडवाड़ा पहुंचे समाज के अध्यक्ष राकेश चंदेल ने बताया कि लोकसभा सिरोही जालौर के दो दिवसीय दौरे पर बाबूलाल नागर पिंडवाड़ा पहुंचे इस अवसर पर गोड़वाड़ खटीक समाज के अध्यक्ष लालाराम चंदेल व समाजसेवी भवरलाल चंदेल ने मारवाड़ की पगड़ी व फूल मालाओं से गर्म जोशी के साथ स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर पूर्व मंत्री नागर ने संबोधित करते हुए कहां की सिरोही जालौर से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में मतदान करने के लिए आह्वान करते हुऐ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खटीक समाज के प्रति बड़ा गहरा लगाव रहा है उनका जन्म भी खटीक मोहल्ला महा मंदिर जोधपुर में हुआ है और मुख्यमंत्री के अंतिम काल में भी उन्होंने खटीक समाज के लिए संत श्री दुर्बल नाथ कल्याण बोर्ड का गठन करके समाज को लाभ दिया अब हमारा फर्ज बनता है कि उनका कर्ज उतारने का सिरोही जालौर में जितने भी खटीक समाज के लोग हैं उन सभी से आह्वान करता हूं और प्रत्येक से मिलकर यह गुहार करता हूं की भारी बहुमत से वैभव गहलोत को जीताने का प्रयास करें वही खटीक समाज में शिक्षा पर भी प्रकाश डालते हुए कहां की समाज में शिक्षा की सख्त आवश्यकताएं हैं बेटियों के लिए जयपुर में छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जून महीने में छात्रावास का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएगा जिसमें अधिक से अधिक बेटियां फॉर्म भर के इसका लाभ उठाएं इस अवसर पर पूर्व प्रधान मालपुरा टोंक से राजेश नागौरा ने भी सभा को संबोधित किया, मंच संचालन राकेश चंदेल ने किया इस अवसर पर समाज के अनेको समाज बंधु, माताएं बहने मौजूद रहे,यह संपूर्ण जानकारी खटीक समाज के अध्यक्ष राकेश चंदेल ने दी l

Share.
Leave A Reply