भाजपा कार्यकर्ताओं ने 134वीं डॉ. भीमराव जयंती मनाई

माउंट आबू। राजस्थान

(किशनलाल)

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत के कार्यकर्ताओ द्वारा श्री अम्बे माताजी मंदिर, गरबा चौक, कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में भारत के संविधान सभा के अध्यक्ष भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा प्रभारी पाली एससी मोर्चा एवं सिरोही एससी मोर्चा जिला संयोजक सुरेश थिंगर की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण जैसवार द्वारा व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मंच पर मौजूद मंचासीन अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष सोहनलाल टेलर, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला पदाधिकारी भंवर सिंह मेड़तिया, प्रमोद व्यास, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण जैसवार, भाजपा लोकसभा प्रभारी पाली एससी मोर्चा सुरेश थिंगर आदि ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं कार्यकर्ताओ को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 10 वर्षो में दलित वर्ग सहित सभी के लिए लाभकारी योजनाएं जारी की उसके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में रेणु राणा ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता डॉ. अंबेडकर चौराहा पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, पार्षद मांगीलाल काबरा, पार्षद देवीलाल बामणिया, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी, मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, आईटी सोशियाल मीडिया अभिनंदन दीक्षित, वरिष्ठ प्रभा देवी थिंगर, उमेश परमार, महेश परमार, पवन शर्मा, एडवोकेट बद्रीलाल काबरा, हीरसिंह भाटी, उम्मेद सिंह राठौड़, अशोक शर्मा, लक्ष्मण सिंह परमार, अरविंद रावल, गिरिराज सिंह राठौड़, उज्वल सिंह, शिवा राणा, गौतम बामणिया, आर. बी. सिंह, धीरज कुमार घारू, गौरव चौहान, प्रशांत क्षोत्रिया, आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply