चंदन भंसाली ने मासमा के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कीया।
मुंबई। महाराष्ट्र,
(सुरेश पुरोहित )
दक्षिण मुंबई क्षेत्र के नानूभाई देसाई रोड़ स्थित मासमा कार्यालय में मेटल एंड स्टेनलेस स्टील एसोसिएशन,मुंबई(मासमा) के 2024-26 के चुनाव में चंदन भंसाली ने भारी मतो से विजय प्राप्त किया था उसके साथ नवनिर्वाचित पूरी कार्यकारिणी ने गुरुवार सुबह चुनाव अधिकारी नगिनदास मेहता व जितेंद्र शाह ने उनको पदभार ग्रहण करवाकर एक दूसरे से चार्जसीट लिया। अध्यक्ष पद के लिए चंदन भंसाली समेत सभी पदाधिकारियों ने गणपति की पूजा अर्चना करके शपथ ली। शपथ के दौरान चंदन भंसाली ने कमिटी क़ो सम्बोधित करते हुए कहा की आप मेटल व्यापारियों ने मुझपर विश्वास जताते हुए भारी मतो से विजयी बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौपी है वह में आप सभी भूतपूर्व अध्यक्ष व कोर कमिटी से सलाह मशवरा करके मेटल बाजार क़ो ऊँचाई पर ले जाने का भरपूर प्रयास करूंगा,भंसाली ने चुनाव कमिटी के सभी पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया जिन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव करवाने में मुख्य भूमिका निभाई।

इसी कड़ी में नगिनदास मेहता, बाबूलाल गाँधी,फाम अध्यक्ष जीतेन्द्र शाह,पूर्व मासमा अध्यक्ष विक्रम दोशी,उपाध्यक्ष गणपत पुरोहित ने भी अपने विचार प्रकट किए।मासमा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन भंसाली को चुनाव अधिकारी नगीनदास मेहता व पुर्व मासमा अध्यक्ष जीतेन्द्र शाह की उपस्थित मे चार्ज सौपा।पदभार ग्रहण के समय मासमा के नव निर्वाचित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

