*महाराजा अग्रसेन की जीवनीपर बनेंगी हिन्दी फ़िल्म*

मुंबई। महाराष्ट्र ,

(सुरेश पुरोहित)

दी यंग इंडिया बिज़नेस क्लब प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले जल्द ही महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर हिंदी फिल्म बनाई जा रही है।इस फ़िल्म के निर्माता देवेंद्र अग्रवाल हैं।राजस्थानी समाज द्वारा मुंबई में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, सांसद गोपाल शेट्टी व तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तनुज महाशब्दे (अय्यर) तथा उद्योगपति अजय राजपुरोहित ने गणगौर के मौके पर फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन किया।इस फ़िल्म में भगवान श्रीराम के वंशज महाराजा अग्रसेन के जीवन वृतांत को फिल्माया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है।करोड़ों अग्रवाल समाज के कुल देवता महाराजा अग्रसेन ने”एक रुपया एक ईंट” का समाज को मंत्र दिया था। इन्होंने समाज के सभी लोगों को पशुबलि,जातिवाद का हमेशा से ही विरोध किया था। ऐसे महान धर्मात्मा महाराजा अग्रसेन पर फिल्म की कथा और निर्देशन की जवाबदारी प्रसिद्ध लोकप्रिय अभिनेता सन्नी अग्रवाल निभा रहे हैं।सामाजिक व धार्मिक चेतना जगाने के लिए अभिनेता सन्नी अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया।इससे पहले इन्होंने जय जीणमाता, म्हारा श्याम धणी दातार,भगत धन्ना जाट,एजुकेटेड बीनणी आदि फिल्मों में अभिनय किया है।

Share.
Leave A Reply