पिण्डवाडा /सिरोही, राजस्थान।

*आदर्श विद्या मंदिर नांदिया द्वारा हिंदू नववर्ष मनाया गया।*

आज *आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया* द्वारा ???? *हिंदू नववर्ष(चैत्र शुक्ल प्रतिपदा)* ???? मनाया गया।भैया बहिनों के दो दल बनाकर गांव के मुख्य मंदिरों में साज सज्जा की गई। और ग्रामवासियों को तिलक और मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने भैया बहिनों को बताया कि नववर्ष हर्ष का पर्व है इस दिन *भगवान श्री राम का राज्याभिषेक,वासंतिक नवरात्र का प्रारंभ,ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि की रचना,विक्रम संवत का प्रारंभ,संत झूलेलाल जी का प्राकट्य,आर्य समाज की स्थापना, डॉक्टर हेडगेवार जी जन्म दिवस* आदि अनेक कारण नववर्ष के हेतु है।

प्रचार प्रसार प्रमुख भावेश घांची ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य रमेश प्रजापत,रणजीत गर्ग,अशोक कुमार,दलजीत देवासी,चेलाराम देवासी,दरजाराम देवासी,लक्ष्मण सेन, रामाराम,मनीषा दीदी,मीनाक्षी दीदी,प्रवीण गर्ग और हितेश कुमार उपस्थित हुए।

Share.
Leave A Reply