पिंडवाडा, सिरोही ।

निःशुल्क शिविर में 115 रोगियों की नेत्र जाँच व 21 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये चयन किये।

V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन तारा संस्थान उदयपुर की और से शिवम हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया गया।लायंस क्ल्ब पिण्डवाड़ा के चैयरमेन दिनेश रावल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ रेडक्रोस सोसायटी के चार्टर अध्यक्ष एवं तारा संस्थान उदयपुर के सिरोही ओर पाली जिला अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा व जोन चैयरमेन लायन डॉ. सी. राम ने गणपति जी की मूर्ति पर माल्यर्पण व द्वीप प्रव्जलित कर शिविर का शुभारंभ किया। चार्टर अध्यक्ष व पाली-सिरोही जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि शिविर में कुल 115 मरीजों की जांच कर 92 मरीजों को दवाइयां दी गयी 35 मरीजो को चश्मा तथा 21 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, 21 मरीजों को संस्थान की गाड़ी द्वारा एवं उनके साथ उनके परिजनो को डॉ. चिराग पटेल, डॉ. एस. एल. विश्नोई तथा अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए उदयपुर ऑपरेशन के लिए विदाई दी।

इस अवसर पर शिवम हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. एस. एल. विश्नोई ने जोन चैयरमैन डॉ. सी. राम, क्लब अध्यक्ष दिनेश रावल, डॉ. ए. आर. चौधरी, डॉ. दिनेश पुरोहित, डॉ. चिराग पटेल का साफा पहनाकर स्वागत किया गया व अतिथियों ने शिविर का अवलोकन किया। तारा संस्थान से आये डॉ. निर्मला धाकड़, नर्सिंग स्टॉप प्रिंस परमार, हनी सोलंकी, राजेश जी जैन, सारथी कैलाश मेनारिया एवं सदस्यों का अपरना पहनाकर बहुमान किया।शिवम हॉस्पिटल के डॉ. विश्नोई ने बताया कि चार्टर अध्यक्ष व सिरोही व पाली जिला अध्यक्ष मेवाड़ा का पुण्य सेवा कार्य में सहयोग करने के लिये साफा पहनाकर आभार प्रकट किया व मेवाड़ा द्वारा समय-समय पर मानवता व आमजन नागरिकों के लिए हर शहर में आमजन की सेवा के प्रति अपने संकल्प को कामयाब किया है। शिविर को लेकर भारी उत्साह रहा इस पुनीत सेवा कार्य में लाॅयन नरेन्द्र मेहता, लाॅयन विष्णु गुप्ता, डॉ रमेश खंडेलवाल, नरेन्द्र मेहता, लाॅयन विष्णु गुप्ता, डॉ रमेश खंडेलवाल, राजू भाई काँटानी, नरेश प्रजापत, डॉ. आसिफा, डॉ. शिवानी, गुड्डू, राजेश्वरी विश्नोई, छोटू राठौड़, दक्षिणा, रवि, मुकेश सहित कई कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

Share.
Leave A Reply