सिरोही , राजस्थान ।
( चौथमल सूर्याल )
वराडा मतदान प्रतिशत बढ़ाने व प्रवासी मतदाताओ से सम्पर्क हेतु टीम गठित
वराडा – मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि वराडा ग्राम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व प्रवासी मतदाताओं से सम्पर्क व मतदान हेतु आमन्त्रण देने के लिए पीईईओ भँवरलाल पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर तीनो बीएलओ के नेतृत्व में विद्यालय के कार्मिकों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आशा सहयोगिनी,ग्राम पंचायत के मेटो के सहयोग से आठ – आठ सदस्यों की टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं निर्वाचन विभाग की तरफ से चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम में सहयोग देकर का लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। है इस दौरान उप प्राचार्य मोहनलाल सुथार, प्राध्यापक गोवाराम मेघवाल ,मो रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार बीएलओ ओम प्रकाश शर्मा, बीएल मूंगिया,आकाश पुरोहित ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द कुमार सहित समस्त ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिक उपस्थित रहे।

