भारतीय जनता पार्टी, मंडल आबू पर्वत
माउंट आबू।
(किशनलाल)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार चल रहे टिफिन बैठक अभियान के अंतर्गत आज देलवाड़ा में बैठक का आयोजन किया गया। मंडल मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में टिफिन बैठक का कुंवारी कन्या रोड, देलवाड़ा में आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा एवं निर्देश दिया एवं आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को मनाने हेतु कार्यकर्ताओ से चर्चा की। बैठक में भाजपा पधाधिकारी, कार्यकर्ता, माताएं-बहनें, युवा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी को के पक्ष में प्रचार प्रसार करने हेतु आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य ने कहा कि भाजपा के गत 10 वर्षो से केंद्र में सरकार है, मोदी जी हर तबके, हर वर्ग के व्यक्ति के बारे सोचा। देशवासियों के लिए लाभकारी योजनाएं लाई जिससे देश के हर वर्ग के व्यक्ति को उसका लाभ प्राप्त हो रहा है, उन्होंने टिफिन बैठक के बारे में भी जानकारी दी। ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत ने टिफिन बैठक के बारे में विस्तार से सभी को बताया कि राष्ट्रीय भाजपा संगठन के निर्देशानुसार यह बैठक का आयोजन देश के हर क्षेत्र मोहल्लों में किया जा रहा है, जिससे हर गली मोहल्लों तक भाजपा के कार्य कुशलता एवं भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओ के साथ संवाद एवं चर्चा हेतु आयोजित की गई है। आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान ने सरल ऐप के बारे में विस्तार से सभी को बताया। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, नेताप्रतिपक्ष सुनील आचार्य, आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, पार्षद मांगीलाल काबरा, मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, सलिल कालमा, भंवर सिंह मेड़तिया, भगवाना राम राणा, छोटेलाल चौरसिया, कमलेश सोनी, अरविंद रावल, जोराराम देवासी, हेमराज माली,आशीष डगला, हड़वंत सिंह, किशन जी, महिला मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष आशादेवी आदि भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।।
