V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

निःशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर शुक्रवार 5 अप्रैल को पिण्डवाड़ा में

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर शुक्रवार 5अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजक तारा संस्थान उदयपुर के द्वारा शिवम हॉस्पिटल, ओवर ब्रिज के पास, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी पिण्डवाड़ा में आयोजित किया जाएगा।

तारा संस्थान उदयपुर के सिरोही व पाली जिला अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा ने बताया कि शिविर में डॉक्टर द्वारा नेत्र संबंधी रोगियों की निःशुल्क जांचे, दवाई व चश्मे वितरण किये जायेंगे साथ ही मोतियाबिंद जांच व ऑपरेशन हेतु रोगियों का चयन किया जाएगा।ऑपरेशन चयनित रोगियों को संस्थान के वाहन द्वारा उदयपुर ले जाने व लाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी साथ वहाँ पर उनके रहने की व खाने की सुविधा तारा संस्थान द्वारा निःशुल्क की जायेगी। शिविर को लेकर शिवम हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ एस. एल. विश्नोई एवं उनके साथियो द्वारा तैयारीयो को अंतिम रूप दिया गया है सभी सदस्यों ने आमजन को शिविर का लाभ जरूरतमंदो को दिलवाने का भी आव्हान किया।

Share.
Leave A Reply