पिंडवाड़ा/सिरोही, राजस्थान ।

*शक्ति माता चौक पिण्डवाड़ा मे गैर नृत्य कर गैरियो ने लिया आनंद,गैर कार्यक्रम मे धर्मप्रेमीयो एवं नगर वासियो ने काफी संख्या मे लिया भाग।*

V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा

*पिण्डवाड़ा – श्री शक्ति माता मन्दिर के श्री चरणों में पुजा आराधना के साथ ही शक्ति माता चौक मे शक्ति माता मन्दिर ट्रस्ट के सानिध्य में शीतला सप्तमी के दिन प्रति वर्ष की भांति गैर महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमे गैर नृत्य के लिए रात्रि में नगर व आस पास गांवों के गणमान्य भक्तों द्वारा श्री शक्ति माता के श्री चरणों में शक्ति माता चौक पर गैर नृत्य कर बडे उत्साह के साथ-साथ आनंद उठाया। बडे उत्साह के साथ ढोल थाली की धुम के साथ गैर नृत्य देर रात्रि तक चला और गैर नृत्य कार्यक्रम मे पहुचे सभी भक्तो के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाडा की और से ठण्डाई की प्रसाद की व्यवस्था रखी गई जिसका कार्यक्रम मे आने वाले सभी भक्तो माताओ बहनो एवं भाईयो सहित सभी ने प्रसाद का आणंद लिया।* *ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी ने बताया की शक्ति माता चौक मे माताजी के श्री चरणों में धर्म प्रेमी लाभार्थी की और से आठम व नम को भी गैर महोत्सव का आयोजन रखा है जो बड़े ही आनंद उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा जिसमे भक्तगण गैर कार्यक्रम मे भारी संख्या मे पहुचेंगे,* *शीतला सप्तमी को शक्ति माता चौक मे गैर नृत्य महोत्सव में काफी संख्या मे महिला पुरुष बच्चो सहित भक्तों का भारी संख्या में जनसैलाब देखने को मिला।*

Share.
Leave A Reply