सूरत , गुजरात ।

*राजपुरोहित समाज आबुगोड परगना का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित*

*राज पुरोहित समाज परगना आबुगोड का होली स्नेह मिलन समारोह सूरत में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, प्रती वर्ष की भाती इस वर्ष सनवाड़ा यूवाओ के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में समाज बंधुओ और महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया , समाज के गणमान्य लोगों द्वारा दाता खेतेश्वर को दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शरुआत की,और आयोजन में बच्चों के मनोबल के लिए खेलकूद और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन के चार चांद लगा दिए, समाज के होनहार बच्चों और खेल कूद में आए प्रथम बच्चो और महिलाओ को नारायण भाई केसाजी रायगुर( मालगाँव )परिवार द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया।

होली मिलन समारोह में भव्य गैर का आयोजन किया गया और ठंडाई का भी व्यवस्था की गई,जिसमें सभी समाज बंधुओं में बड़े हर्षोल्लास से भाग लिया और महिलाओ ने भी मंगल गीत गाए और पुरा वातावरण बड़ा सुखद अहसास हुआ, आयोजन कर्ताओ की पूरी कमिटी का समाज बंधुओ के द्वारा साफा पहनाकर कर बहुमान किया गया, राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ महासचिव मुंबई से प्रवीण रामजी पोसीतरा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज़ की और बताया सूरत में आबुगोड़ राज पुरोहित समाज बंधुओं के द्वारा आयोजित होली मिलन और गैर का आयोजन समाज के लिए शुभ संकेत है और आयोजन कर्ता को बधाई और शुभ कामनाएं दी*

Share.
Leave A Reply