शीतला सप्तमी क़ो महिलाओ ने बासियोडा का भोग लगा कथा का श्रवण किया.
मुंबई।
दक्षिण मुंबई क्षेत्र के भूलेश्वर में शीतला माता मंदिर में महिलाओ ने बासोड़ा का भोग लगाकर शीतला माता की कथा का श्रवण क़र बासोड़ा पर्व मनाया। यह पर्व चेत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी क़ो शीतला सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है यानी बासोड़ा पर्व मनाया जाता है.

धार्मिक मान्यताओं अनुसार शीतला माता की पूजा से महमारियों से रक्षा होती है। कहते है जो व्यक्ति शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर माता शीतला की विधि विधान से पूजा करता है उसे चेचक,बुखार, फोड़े -फुंसी ओर आँखों से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

